गीता बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल, रोजगार के अवसर सृजित कर सिखाया आत्मनिर्भरता से जीना।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जनपद में भीमताल ब्लॉक के चोपड़ा गांव की श्रीमती गीता जीना ने ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम (REAP) के तहत सिलाई प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। परियोजना के माध्यम से उन्हें ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने सिलाई केंद्र स्थापित किया।
आज गीता जीना न केवल अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में सिलाई सेवाएं प्रदान कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं। उनकी मासिक आय लगभग ₹30,000 तक पहुंच गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और ग्रामीण महिलाओं को प्रेरणा मिल रही है।
ग्रामोथान ( REAP) परियोजना के माध्यम से गीता जीना को सहायता राशि प्रदान की गई।
इंडिविजुअल एंटरप्राइज (व्यक्तिगत उद्यम) योजना के अंतर्गत कुल लागत ₹1,00,000 है, जिसमें:
₹30,000 की सहायता राशि REAP द्वारा प्रदान की गई
₹50,000 बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त हुए
₹20,000 लाभार्थी का स्वयं का अंशदान है
गीता जीना वर्तमान में अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए सिलाई कार्य कर रही हैं।
गीता की मासिक आय लगभग ₹30,000 है। गांव में लगभग 300 परिवार रहते हैं, जिन्हें कपड़े सिलवाने के लिए पहले 10 किमी दूर जाना पड़ता था।
अब गीता जीना की सिलाई इकाई स्थापित होने से ग्रामीणों को पास में ही सुविधा उपलब्ध हो गई है और उन्हें दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश,जनता से अपील प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का करे पालन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad