पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन…रुचि,योगराज,मेघा ने प्राप्त किए अधिकतम अंक।

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा:- पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में 10 वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने पर प्रभारी प्राचार्य श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सभी मेधावी छात्र छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है। सी.बी.एस.ई प्रभारी श्री पंकज भिलंगवाल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 79 अध्ययनरत विद्यार्थियों में से एक छात्र (कंपार्टमेंट) के अलावा सभी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए है। जिनमे रुचि जनोटी 96%, योगराज आर्या 95.2%,मेघा 92.2% का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों द्वारा उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं उनके माता पिता को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है ।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल में स्पेनिश उद्यमी जेवियर होलगाडो का प्रेरणादायक सत्र, ऊर्जा, विचारों और प्रेरणा से भरपूर।
ADVERTISEMENTS Ad Ad