सातताल में समाजसेवी ने की पुल पुनर्निर्माण की माँग,टूटे पुल से पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- जनपद में सातताल झील की पुल दैवीय आपदा के कारण टूटी पड़ी है, जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रीष्मकालीन सीजन में हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं, और इस पुल के टूटने से उन्हें गिरने का भय बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  "विश्व रक्तदाता दिवस" के उपलक्ष्य पर जिला न्यायालय परिसर मे रक्तदान शिविर का आयोजन,22 रक्त दाता द्वारा स्वेच्छक रक्तदान।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से उच्च कोटि पर्यटन दृष्टि से इस पुल का नव निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण पर्यटकों को आए दिन काफी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शक्ति की अधिष्ठात्री मां भद्रकाली के दरबार में गूंजा भक्ति का जयघोष, चैत्र मेले को दिव्य बनाने का संकल्प

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने पूर्व में सिंचाई विभाग से पुल को ठीक करने की मांग रखी थी, जिस पर सिंचाई विभाग अधिकारियों ने आपदा मद से बजट माँग हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किए जाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई , विभाग एवं जिला प्रशासन शीघ्र इसका निर्माण कर पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करे l

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में सचिव द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक, सीएम घोषणाओं से लेकर गड्ढा मुक्त सड़क तक होगा सत्यापन।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad