नैनीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल तल्लीताल इकाई की चुनाव सम्बन्धी बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पुनः आयोजित।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल तल्लीताल इकाई की एक चुनाव सम्बन्धी बैठक आज तल्लीताल में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री रवैल सिंह आनंद ने चुनाव प्रभारी जगदीश साह को चुनाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ बैठक में चुनाव संपन्न कराने हेतु रूप रेखा तैयार की गई।जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम जो व्यापारीगण व्यापार मंडल की सदस्यता लेने से किसी कारणवश छूट गए थे उनके लिए सदस्यता अभियान की अवधि बढ़ाने के संबंध में निर्णय लिया गया।मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश साह ने बताया के बुधवार से समिति सदस्य अभियान को पुनः सुचारू करेगी ये अभियान बुधवार 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तल्लीताल बाजार दुकान नंबर 115 – 116 (साह पुस्तक भंडार के सामने) चलाया जाएगा।मुख्य चुनाव अधिकारी श्री साह ने सभी व्यापारियों से आग्रह करते हुए ये कहा के ये सदस्यता लेने का अंतिम अवसर होगा अतः जो भी व्यापारी गण किसी भी कारणवश सदस्यता लेने से रह गए है वो इस तय अवधि में निर्धारित स्थान पर पहुंच कर सदस्य लेने का कष्ट करें ।सदस्यता हेतु पूर्व में निर्धारित प्रमाणों की ही आवश्यकता होगी जिनमें *मुख्यतः 7 पंजीकरण प्रमाण में से कोई एक प्रमाण आवश्यक होगा=(जैसे-फूड सेफ्टी लाइसेंस, जीएसटी, उद्यम आधार, श्रम विभाग का पंजीकरण, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट, फर्म का चालू खाता)जिनके आधार पर सदस्यता सुनिश्चित की जाएगी।सदस्यता हेतु प्रत्येक व्यापारी से रु०100 सदस्यता शुल्क के रूप में लिए जाएंगे।*सदस्यता हेतु व्यापारी की 2 फोटो एवं प्रतिष्ठान की फोटो (बोर्ड सहित) और आधार कार्ड की फोटोकॉपी अति आवश्यक है।बैठक में सह चुनाव प्रभारी क्रमशः सईब अहमद,आयुष भंडारी,प्रतीक साह,समिति सदस्य हर्षित बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सरस आजीविका मेला 2025:-नशा मुक्त भारत पर नाट्य एवं लोक परंपरा जागर की सुन्दर प्रस्तुति।
ADVERTISEMENTS Ad Ad