ऐपण का कार्य कर प्रियंका बनी आत्मनिर्भर, स्कूली बच्चों को भी सीखा रही एपण कला।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल के तहत महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी योजना से जोड़ा जा रहा है।
हल्द्वानी के समीप ग्राम पंचायत रानीबाग में प्रियंका गोस्वामी ने स्वयं सहायत समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है। बताया कि बचपन से ऐपण आदि में रुचि थी। कुछ बेहतर करने की सोच को लेकर वह मां गौरा आजिविका समूह से जुड़कर दैनिक कार्यों के साथ समूह से छोटे छोटे ऋृण लिए।
समूह से जुड़ने के बाद ऐपण और मोमबत्ती बनाने का कार्य शुरु किया। शुरुवाती दौर में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ नया करने की सोच ने मनोबल को झुकने नहीं दिया। कुछ समय बाद आय में वृद्धि हुई।
साथ ही समूह द्वारा सरस मेलों और अन्य कार्यक्रमों स्टाल लगाकर ऐपण आर्ट बेचा जाता है। बताया कि उनकी वार्षिक आय करीब 2 लाख रुपए है। साथ ही वह युवा पीढ़ी को भी ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने लखपति बनने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 28 सितंबर से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रत्येक दिन स्टार नाइट होंगी मुख्य आकर्षण।

इसी क्रम में नैनीताल जिले में एनआरएलएम के अन्तर्गत महिलाओं को राज्य में संचालित विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। नैनीताल में सर्वे के अनुसार करीब 13300 लखपति दीदीयां है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में संगीत,संस्कृति और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम, वादियों में इंदर आर्या की शानदार प्रस्तुति...
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad