हल्द्वानी में सिटी बस का शुभारंभ, सेवा नगर के तीन मार्गों पर होगी संचालित।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी विपिन कुमार सिंह ने अवगत कराया कि मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा हल्द्वानी महानगर एवं सम्बद्ध ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को सुलभ परिवहन सुविधा प्रदान करने हेतु सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में ए.आई. आधारित शिक्षण कार्यक्रम, ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में पाँच दिवसीय एफ.डी.पी. का शुभारंभ।

यह सिटी बस सेवा नगर के तीन मार्गों पर संचालित की गयी है।

1- रानीबाग-डिग्री कॉलेज- रोडवेज बस स्टैण्ड- मुखानी – कठघरिया- लामाचौड़- भाखड़ा-चौफला-हाईडिल गेट-रानीबाग।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे नवांगन्तुक एस. एस.पी.ने किया पदभार ग्रहण,जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट, जनता के हित में कार्य करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता।

2- बस स्टेशन-नरीमन चौराहा-सर्किट हाउस-स्टेडियम-तीन पानी-गोरापड़ाव-गन्ना सेन्टर-सुशीला तिवारी अस्पताल-धान मिल-पीलीकोठी-मुखानी-बस स्टैंड।

3-बस स्टेशन-सिंधी चौराहा-देवलचौड़-बिड़ला स्कूल-गैस गोदाम रोड-सेंट्रल अस्पताल-मुखानी- बस स्टैंड

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि सिटी बस सेवा का संचालन ग्रीष्मकाल में प्रातः 6:30 बजे से व शीतकाल में प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में यूथ कांग्रेस का महँगाई पर विरोध प्रदर्शन,बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज।
Ad Ad Ad Ad Ad