सभासद जितेंद्र पांडे ने राजकीय प्राथमिक स्कूल की दयनीय स्थिति पर जताई चिन्ता,खंड शिक्षाधिकारी को दिया ज्ञापन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के मल्लीताल क्षेत्र में ब्रेसाइड स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की दयनीय स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वार्ड के सभासद जीतेंद्र पांडे(जीनू) ने सोमवार को भीमताल विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा,एवं तुरंत कार्यवाई की मांग की है।
सभासद पांडे के बताया कि स्कूल में चारों ओर से बाउण्ड्री खुली होने के कारण नशेडिय़ों द्वारा स्कूल परिसर को नशा करने का अड्डा बना दिया गया है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को जानमाल का खतरा बना हुआ है तथा भविष्य में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। जनसुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय मे एक चौकीदार की तैनाती किया जाना उचित प्रतीत होता है।विद्यालय की छत से बरसात के दिनों में अत्यधिक पानी अंदर आता है तथा दीवारों की स्थिति यह है कि कभी भी गिर सकती हैं। स्कूल के भवन के पुर्ननिर्माण में १५ से २० लाख खर्च होने की उममीद है।
उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी से अनुरोध किया कि मामले में त्वरित कार्यवाई हो और विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा सभासद स्नोव्यू वार्ड को अवगत कराएं। सभासद पांडे ने चेतावनी भी दी है कि जल्द ही मामले का समाधान नहीं हुआ तो उनके नेतृत्व में बच्चों के अभिभावक खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त निदेशक सूचना ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू।
Ad Ad