नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल का भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के खिलाफ धरना-प्रदर्शन, नाबालिक बालिका को भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा आज नगर की 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री/पूर्व मंडल महामंत्री देव सिंह बगड़वाल का पूतला फूंक कर शासन-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई व निष्पक्ष जांच के लिए तल्लीताल डांठ पर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि “बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ” का नारा देने वाले पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा नगर के माहौल को दूषित करते हुए,नाबालिक बालिका का जो उत्पीड़न किया गया, पूरे प्रदेश व शहर के लिए इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। प्रदर्शन में शामिल अन्य कांग्रेस जनों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व में इसी तरह नाबालिक बच्ची के साथ घटना घटित होने पर नैनीताल जैसे शांत और पर्यटन नगरी की फिजा बिगाड़ने वालों ने इस घटना के आरोपी को ना तो अपनी पार्टी से निष्कासित किया व ना ही उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग करी। यह प्रदेश का दुर्भाग्य की आए दिन महिला-उत्पीड़न कि घटना में भाजपा नेताओं की संलिप्ता पाई जाती है।
प्रदर्शन मे पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी,जे के शर्मा, मोहन कांडपाल,पप्पू कर्नाटक, पूर्व दायित्वधारी रईस भाई,राजेंद्र मनराल,राजेंद्र व्यास, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे, भुवन बिष्ट,दिनेश उपाध्याय,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खां,उपसचिव जयंत उप्रेती,महिला कांग्रेस से सुनीता आर्य,रेनू कोहली,गीता मंडल,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी,नगर सचिव बंटू आर्या, ललित चनियाल,प्रदेश सचिव एस.सी.प्रकोष्ठ राहुल पुजारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस पवन जाटव, समतुल्ला, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस सूरज पांडेय, पंकज बिष्ट,सभासद अंकित चंद्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट, पूर्व उपसचिव छात्रसंघ गौरव कुमार,पूर्व कोषाध्यक्ष फैजान,पूर्व सभासद विनोद परिहार,अमन तिवारी, मोहम्मद जुनैद, विक्की राज,विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमन महिन्द्रा,सूजल सहदेव,विक्की जोशी,ललित सिंह बोरा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक ने किया उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्थन का हाथ भी बढ़ाया।
ADVERTISEMENTS Ad Ad