भवाली में नाबालिग से दुराचार का मामला, हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरी,आरोपी गिरफ्तार।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- भवाली में नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है जिस पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरी और बाजार बंद करवाया।

गुरुवार दोपहर भवाली में हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली घेरकर आरोप लगाया कि मुरादाबाद से आए युवक ने स्थानीय किशोरी को बहला फुसलाकर उसके साथ गलत काम किया। संगठन के लोग कोतवाली में कोतवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों से लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मिले।
उन्होंने अपनी नाराजगी दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। संगठन के लोग जुलूस की शक्ल में भवाली की सड़कों पर उतरे और नारे लगाते हुए व्यापारियों से बाजार बंद करने का आग्रह किया। धीरे धीरे दुकानों के शटर बन्द होते गए।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:नंदा देवी की आराधना के साथ हिमालय और उसकी प्रकृति की रक्षा,आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

सत्रह वर्षीय नाबालिग को गर्भवती बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को पोक्सो, रेप और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव 2025 :- निरस्त मतपत्रों पर उठे सवाल, पराजित प्रत्याशी ने दोबारा मतगणना की उठाई मांग।

एस.पी.जगदीश चन्द्र ने बताया कि बीते रोज अस्पताल से जानकारी मिली कि एक नाबालिग, गर्भवती हो गई है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर मैजिस्ट्रेट के आगे प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँनी् के प्रसिद्ध रंगकर्मी, लोक साहित्यकार, जुगल किशोर पेटशाली का निधन, विभिन्न संगठनों में शोक की लहर।

इधर नाबालिग को मैडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो और रेप के साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad