महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, प्रदेशभर में 7052 पदों पर नियुक्तियां।

खबर शेयर करें

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जनहित के कार्यों की रीढ़ हैं, यह सेवा का ही नहीं, पुण्य व कल्याण का भी क्षेत्र है :– रेखा आर्य

हल्द्वानी :-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के ब्लॉक सभागार में जनपद नैनीताल की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चयनित कुल 323 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में से 177 को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से अनुपस्थित 146 को नियुक्ति पत्र डाक के माध्यम से भेजे गए।

यह भी पढ़ें 👉  'फिट इंडिया वीक 2024' के तहत बताये स्वस्थ जीवन शैली के गुण।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और कल्याण का अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई, जिसे महज तीन माह में पूरा कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 7052 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें 6330 सहायिका और 722 कार्यकत्री शामिल हैं। मंत्री आर्या ने कहा कि अब विभाग में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक, एमटेक जैसी डिग्रियां रखने वाली उच्च शिक्षित महिलाएं आ रही हैं, जिससे विभाग की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री और सहायिका की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई :आयुक्त कुमाऊं मण्डल

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने भी सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को लेकर भी गंभीर है, जिसका परिणाम यह है कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में देशभर में सातवें स्थान पर है — जो गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  'सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन'अभियान में मेडिकल स्टोरो के औचक निरीक्षण।

कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, रंजन बर्गली, संदीप सनवाल, नवीन भट्ट, गोविंद सिंह, मनीषा आर्या, कमल रावत, उपजिलाधिकारी राहुल साह, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुलेखा बिष्ट सहित सभी ब्लॉकों से चयनित नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad