फर्जी आधार कार्ड मामले में मल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

नैनीताल:- श्री अमित लाल शाह पुत्र श्री सुंदर लाल शाह, निवासी मकान नंबर 21, बड़ा बाजार, मल्लीताल, नैनीताल द्वारा 14 मई को लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उन्होंने यह उल्लेख किया कि उनके पैतृक निवास स्थान मकान नंबर 21 बड़ा बाजार, मल्लीताल पर किसी अज्ञात व्यक्ति का आधार कार्ड बना हुआ है, जबकि उक्त व्यक्ति या उसके परिवार से उनका कोई संबंध नहीं है, न ही कभी उक्त स्थान पर उनके निवास की अनुमति दी गई है।

तहरीर में उल्लिखित नाम अब्दुल अलीम खान पुत्र मोहम्मद सईद खान का आधार कार्ड संदिग्ध पाया गया, जिसमें शिकायतकर्ता के पते का उपयोग किया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दीपक कार्की को गहनता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद से कूटा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार मुलाकात,विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

वर्ष 2015 से लेकर वर्तमान तक, अब्दुल अलीम खान व उनके परिजनों द्वारा उपरोक्त पते का प्रयोग करते हुए आधार कार्ड बनवाए गए, तथा इन फर्जी पते वाले दस्तावेजों का उपयोग विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यों में किया गया, उक्त प्रकरण में 2 जून को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के अंतर्गत थाना मल्लीताल पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मतगणना:-त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की दो पालियों में होगी मतगणना, 1580 मतगणना कार्मिक करेंगे आठों विकास खण्डो में मतगणना का कार्य।

कोतवाली मल्लीताल पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है एवं संबंधित विभागों को सूचित कर आधार कार्ड रद्द करने एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पशुओं में संक्रमण की रोकथाम (एफ एम डी) हेतु टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ,निर्धारित अवधि के अंतर्गत लक्ष्यों की पूर्ति के दिए निर्देश।
Ad Ad Ad Ad Ad