भीमताल क्षेत्र में स्टंटबाजी युवक के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही, वाहन सीज। देखे वीडियो:-

खबर शेयर करें

भीमताल:-एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 99 गोल्फरों ने लिया भाग, प्रतिभागी राजभवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे हैं।

भीमताल क्षेत्र में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया स्टंटबाजी करने की शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष भीमताल श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भीमताल के गोरखपुर क्षेत्र के 20 वर्षीय युवक को थाने लाया गया और उसके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसके वाहन स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया है।
युवक की काउंसलिंग की गई और उसे भविष्य में इस तरह के कृत्य न करने की सख्त हिदायत दी गई।
अपील-
नैनीताल पुलिस सभी युवाओं से अपील करती है कि वे रैश ड्राइविंग और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम मे न पड़े। यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी द्वारा 15 जून को विद्यालयों में अवकाश घोषित, कैंची धाम मेले के अवसर पर विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा हेतु व्यवस्था।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad