ब्रेकिंग:-नैनीताल मोहन को चौराहे पर भवन में लगी आग । देखे वीडियो…

खबर शेयर करें

नैनीताल:- बुधवार रात अचानक नगर के व्यस्त मोहन को चौराहे पर एक पुराने भवन में अचानक आग लग गई। आग के कारणो का अभी पता नही लग पाया है,घटनास्थल पर अग्निशमन दल द्वारा बचाव कार्य चल रहा है। काफी देर रात मे फायर सर्विस, पुलिस, एयरफोर्स फायर टेंडर एवं अन्य बचाव दल की तत्परता से मल्लीताल क्षेत्र स्थित मोहनको चौराहे पर बिल्डिंग में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने किया फ्लैट्स मैदान का स्थलीय निरीक्षण,समस्त स्तरीय सुविधाएं मैदान में उपलब्ध करायें जाने हेतु किया निर्देशित।

आग बुझाने की कार्यवाही में लोकल पुलिस फोर्स, फायर टीम, एयरफोर्स फायर टीम, भवाली, भीमताल , रामनगर, हल्द्वानी पुलिस सहित अन्य जनपदों से मंगाए गए अतिरिक्त फायर टेंडर भी सक्रिय रूप से लगे रहे।
मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा सहित अन्य अधिकारीगण भी राहत एवं बचाव कार्य में मौजूद रहे, आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित, सम्मेलन में गूंजी ‘हिन्दू राष्ट्र’ की मांग।

रिपोर्ट:- रवि फर्त्याल, नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad