ब्रेकिंग:-नैनीताल में दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर के व्यस्ततम तल्लीताल बाजार में फूटवियर की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रतिष्ठान के स्वामी विक्की लम्बा की दुकान में आग लग गयी,तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया आग को बुझाने के लिए बाजार के स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई,व्यस्ततम व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र होने के कारण बाजार के लोग तत्काल पहुँच गए।स्थानीय लोगों ने समय रहते पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाया जबकि दमकल विभाग के आग बुझाने का उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग से दुकान में रखा आधा सामान जलकर खाक हो गया।सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने बची हुई आग को बुझाया। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण बडा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  मालरोड पर पेड गिरने से मार्ग अवरूद्ध।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad