नैनीताल में अंकिता भंडारी को भावभीनी श्रद्धांजलि, हत्यारों को सजा में देरी पर आक्रोश।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में गाँधी चौक तल्लीताल बस स्टेशन (डांठ) में शुक्रवार को अंकिता भंडारी की हत्या की चौथी वर्षी के अवसर पर कई सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों ने कैंडिल जलाकर अंकिता को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अंकिता हत्याकांड में न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर विरोध भी जताया। वक्ताओं ने कहा कि घटना को चार वर्ष बीत जाने के बावजूद मामले में सख्त सजा को लेकर अभी तक स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है। उन्होंने मांग की कि अंकिता के परिजनों को शीघ्र न्याय मिले और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिया जाए। प्रदर्शनकारियो में इस बात पर भी रोष था की अभी तक अंकिता के हत्यारों को न तो सख्त सजा घोषित की गई है और ना ही उस वी.आई.पी.पर कार्यवाही हुई है जो इस हत्या का मुख्य कारण था और ना ही सबूत मिटाने वालों पर कार्रवाई करने की दिशा में कोई कदम उठाया गया है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कैंडल जलाकर अंकिता की स्मृति को नमन किया तथा न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का भव्य समापन, नया सत्र 9 जून से प्रारंभ।

इस श्रद्धांजलि सभा में डा. उमा भट्ट, डा. शीला रजवार, डा. भावना भट्ट, चम्पा उपाध्याय, मुन्नी तिवारी, भगवती खाती, प्रताप सिंह खाती, जय जोशी, भारती जोशी, पंकज भट्ट, दिनेश उपाध्याय, माया चिलवाल, मोहन सिंह चिलवाल, सचिन नेगी, अनुपम कबडवाल, डा. शेखर पाठक, हीरा तिवारी, त्रिभुवन फड़तियाल,नारायण सिंह जंतवाल एवं नगरवासी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रो. शिरीष कुमार मौर्य 'अंतर्राष्ट्रीय कलिंगा लिटरेरी फेस्टिवल बुक अवार्ड 2025' से सम्मानित, कुमाऊं विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad