अलर्ट:-आगामी क्रिसमस एवं 31st के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की तैयारी शुरू, सभी सार्वजनिक स्थलों पर टीमों द्वारा सघन चेकिंग।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-आगामी क्रिसमस एवं 31st के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की तैयारी शुरू,सीओ नैनीताल ने नैनीताल शहर के सभी डाइवर्जन प्वाइंटों का किया निरीक्षण,वीकेंड डाइवर्जन प्लान लागू, रूसी 2 से शटल सेवा प्रारंभ सभी सार्वजनिक स्थलों पर बीडीएस/डॉग स्क्वाड टीमों द्वारा सघन चेकिंग।

डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आगामी क्रिसमस एवं 31st सेलिब्रेशन के मद्देनजर सभी अधीनस्थों को अपने–अपने थाना क्षेत्र में स्थित सभी डाइवर्जन पॉइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, डायवर्सन प्लान का सफल क्रियान्वयन तथा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंडे से आत्मनिर्भरता तक: कौशल्या ने अपने कौशल से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर।

जिन आदेशों के अनुपालन में डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में श्री रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल द्वारा नैनीताल नगर के सभी डाइवर्जन प्वाइंट/पार्किंग का निरीक्षण किया गया। शहर में प्रवेश तथा निकासी के डायवर्सन प्वाइंटों पर तैनात पुलिस बल को यातायात डाइवर्जन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ब्रीफ किया गया। संबंधित थाना प्रभारियों को इन प्वाइंटों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए साथ ही शहर की परिधि एवं आउटर एरिया में स्थित विभिन्न पार्किंग की वाहन पार्किंग क्षमता का आंकलन किया गया। पर्यटकों के सुगम आवागमन हेतु रूसी 2 से शटल सेवा प्रारंभ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शहर में 230 करोड़ की सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनायें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण किये जांए : कुमाऊं आयुक्त।

संबंधित निरीक्षक यातायात, थाना प्रभारियों को वीकेंड ट्रैफिक प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर बीडीएस/ डॉग स्क्वाड टीम द्वारा सघन चेकिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  “ए हैप्पी माउथ इज़ ए हैप्पी लाइफ” थीम के अंतर्गत ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, मौखिक स्वच्छता एवं उपचार पर विस्तृत जानकारी।

इस दौरान श्री वेद प्रकाशभट्ट निरीक्षक यातायात नैनीताल, श्री दिनेश जोशी प्रभारी कोतवाली मल्लीताल, श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad