संवेदनशील क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन सतर्क,संवेदनशील स्थानों में लगाए गए चेतावनी बोर्ड।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:-जिले में लगातार हो रही बारिश और जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर जिलेभर में नदी-नालों, तालाबों और सड़कों के किनारे अति संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

सिंचाई विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और अन्य संबंधित विभागों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। बोर्ड में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि लोग नदियों के किनारे न जाएं और अति संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या सोशल मीडिया के लिए रील न बनाएं।
प्रशासन का कहना है कि कई बार लोग रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में डाल देते हैं, जिससे हादसों की संभावनाएं बनी रहती हैं। विशेष रूप से नदी किनारे व नाले गधेरे, तालाबों में नहाने या भारी बारिश के दौरान जलमग्न इलाकों में भीड़ इकट्ठा होने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रसिद्ध छायाकार बृजमोहन जोशी का छायाचित्र उत्तर प्रदेश की पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर प्रकाशित।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की जनहानि रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए और समय-समय पर ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जाए। प्रशासन की इस पहल को आमजन में सराहना मिल रही है, क्योंकि यह कदम जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय और श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च, दिल्ली के बीच एमओयू : शोध, नवाचार और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad