नैनीताल में पालिकाध्यक्ष और सभासदों में मतभेद,विभिन्न समस्याओं को लेकर सभासदों का धरना-प्रदर्शन।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर पालिका परिषद के सभासदों ने अपनी पंद्रहै सूत्रीय मांगो को लेकर पालिका कार्यालय के सामने पर बैठ कर प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की तो यह आंदोलन एक उग्र रूप लेगा।
सभासदों ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है एवं
प्रकाश व्यवस्था भी ठीक नहीं है।नगर में डोर-टू-डोर की व्यवस्था भी
समाप्त हो गई है,विगत काफी समय से बोर्ड बैठक नहीं की जा रही है। पालिका प्रशासन द्वारा सभासदों को विश्वास में लिये बिना टेंडर किए जा रहे हैं,लेक ब्रिज का टेंडर 9 माह के बजाए 21 माह का किया जा रहा है जो कि पालिका बॉयलॉज के खिलाफ है। अपनी 15 सूत्रीय मांगे को लेकर उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन
को उग्र कर देंगे।पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा कि
वह पालिका के हित में काम कर रही हैं लेकिन उन्हें काम करने नहीं
दिया जा रहा है। पालिका की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। यदि
21 माह टेंडर होता तो पालिका की आए बढ़ती । 9 माह का टेंडर करने
से पालिका को नुकसान हो रहा है। बोर्ड बैठक करने के लिए सभासदों
कोई तिथि तय नहीं की। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में
काम किये जा रहे हैं। यदि सभासद अपने वार्डों में काम करेंगे तो कभी
कोई समस्या नहीं होगी । कूड़े की गाड़ी मंगाने के लिए कई बार शासन
को भी पत्राचार किया जा चुका है और आगे भी कूड़ा वाहन लाने के
प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई काम है लेकिन उन्हें
काम करने नहीं दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन,250 से अधिक प्रतिभागी शामिल।

Ad Ad