नैनीताल:- नगर की सक्रिय समाज सेवी संस्था ‘जनहित संस्था, नैनीताल की शनिवार को एक आम सभा मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा के सभा स्थल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती दिव्या साह द्वारा श्री जगमोहन सिंह बिष्ट (संरक्षक), एवं श्री सुरेश चौधरी (संस्था अध्यक्ष) के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आगामी माह जुलाई 2026 में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया। इसके अलावा स्थानीय पूर्व प्रकरणो पर पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी माह में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किये जाने का निर्णय किया गया।
बैठक में नव आगुन्तक सदस्य श्रीमती सोनू साह व श्रीमती जीवती भट्ट का संस्था द्वारा अभिनंदन किया गया।
अंत में संस्था के पूर्व सदस्य श्री नंद लाल के गत माह निधन हो जाने पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में श्री जगमोहन सिंह बिष्ट (संरक्षक), श्रीमती दिव्या साह,अशोक साह (उपाध्यक्ष), विजय साह , अमित रस्तोगी, मनोज सनवाल (कोषाध्यक्ष),सिद्धार्थ बिष्ट, अशोक तिवारी, महेश चंद्र आर्य, प्रो० ललित तिवारी, अशोक कुमार, पंकज साह इत्यादि उपस्थित थे।


