नैनीताल:- 32वीं ‘नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता’ रविवार को चेतराम साह ठुलघरिया, इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 221 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। तीन वर्गों में विभाजित इस प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के लिए विषय था ‘जेन जी उम्मीद या क्षणिक उफान ‘। इस वर्ग में कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थी शामिल थे। कक्षा 7, 8 व 9 वाले मध्यम वर्ग के लिए विषय था ‘कैसे नियंत्रित हो ट्रैफिक’। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा चार, पांच एवं छ: के बच्चे शामिल थे। इस वर्ग के लिए विषय था ‘अगर मैं प्रधानाचार्य होता / होती’। प्रतियोगिता के विषय ठीक प्रतियोगिता प्रारंभ होते समय दिए जाते हैं।नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह के मार्ग दर्शन में एवं नैनीताल बैंक के आर्थिक सहयोग से की जाने वाली यह प्रतियोगिता वर्ष 1992 से प्रारंभ हुई थी और कोविड के 2 सालों को छोड़कर अनवरत आयोजित होती रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में- दिनेश उपाध्याय, विनीता यशस्वी, प्रताप सिंह खाती , जय जोशी, मनमोहन चिलवाल, पंकज भट्ट, विनोद पांडे, डॉक्टर शीला रजवार, माया चिलवाल, मुकेश रजवार, कंचन सिंह, श्याम, कुंदन, विरेंद्र पाल, लाल सिंह चौहान, चंपा उपाध्याय, संजीव भगत , हरीश पाठक, अरुण रौतेला, डॉ नवीन चंद्र कफल्टिया, हर्षित, दीप पंत, पवन राकेश एवं मयूर साह आदि का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के उपरांत, पुरस्कार वितरण 1 नवंबर 2026 को सी. आर. एस. टी. इंटर कॉलेज में सम्पन्न होगा।





