समाज सेवी के प्रयास से दिव्यांग के चेहरे पर आई मुस्कान, जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- नगर से दूर करकोटक पहाड़ी समीप ग्राम सभा भाकर के गरीब परिवार की दिव्यांग कु. रेखा के आधार कार्ड अब तक नहीं बन पाया था, जबकि दिव्यांग रेखा एवं उनके परिवार जनों ने रेखा का आधार कार्ड बनवाने की कोशिश लगभग 2 दशक पूर्व से की, लेकिन जनप्रतिनिधि, सिस्टम के आगे बेबस हो गए, जिस कारण गरीब परिवार की बेटी को सरकारी योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल पाया, तभी इनका मामला नगर के कर्मठ समाज सेवी पूरन बृजवासी के पास आया तो उन्होंने पूरी जानकारी लेकर मामले से जिलाधिकारी नैनीताल को अवगत कराया जहां ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा द्वारा मामले पर संज्ञान लिया गया और आधार कार्ड ऑपरेटर को तत्काल दिव्यांग के घर जाकर आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए जिस पर शुक्रवार को 3 कि.मी की खड़ी चड़ाई सिस्टम के साथ पार कर दिव्यांग रेखा के घर जाकर उसका आधार कार्ड बनवाया, आधार कार्ड बनवाकर दिव्यांग रेखा, उनकी माता थापुली देवी एवं परिवार जन सभी मुस्काये और समाज सेवी बृजवासी एवं जिला प्रशासन का उन्होंने धन्यवाद अदा किया l

यह भी पढ़ें 👉  आदि विज्ञान महोत्सव में ATS बलुवाकोट के छात्रों ने लहराया परचम।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad