नैनीताल:- सरोवर नगरी में हिल ट्रैक सोसाइटी फॉर का एजुकेशन एनवायरनमेंट एंड एनर्जी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री रेखा त्रिवेदी सेवा निवृत प्रधानाचार्या मोहनलाल शाह बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल एवं श्रीमती मंजू बिष्ट सेवानिवृत्ति मुख्य व्यवस्था अधिकारी नैनीताल क्लब नैनीताल द्वारा राजकीय बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को छाता एवं लंच सामग्री प्रदान की गई श्रीमती बिष्ट एवं सुश्री द्विवेदी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए भविष्य में उनकी आवश्यकता के अनुसार हर जरूरत पूर्ण किए जाने को कहा गया कार्यक्रम में उपस्थित मल्लीताल बाजार वार्ड के सभासद श्री मुकेश जोशी ‘मंटू’ द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि वह भी इसी विद्यालय में अध्यनरत थे उनके द्वारा कहा गया कि मेहनत के बल पर हर समस्या को दूर कर मंजिल पाई जा सकती है विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुशीला टम्टा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर हिलट्रैक समिति की संस्थापक सदस्य कुमारी अदविका, समन्वयक सुमन मेहरा, जिला समन्वयक श्री अमित सनवाल, श्री सुनील मिश्रा ,श्री भुवन फुलारा, श्रीमती मंजू पांडे श्रीमती सुनीता राणा, कुमारी ज्योति तिवारी एवं आलोक जोशी आदि उपस्थित रहे






