नैनीताल में राजकीय पेंशनर कल्याण एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के 120 से अधिक पौधे रोपे ।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर में पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित नैनीताल’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से राजकीय पेंशनर कल्याण एसोसिएशन, नैनीताल की ओर से बुधवार को हनुमानगढ़ी क्षेत्र स्थित चील चक्कर मोड़ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पेंशनरों ने बांज, बुरांश, देवदार और फूलदार प्रजातियों के 120 से अधिक पौध रोपे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पेंशनरों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष मंजू बिष्ट ने कहा कि पेंशनर होने के बाद भी समाज और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि चील चक्कर मोड़ नैनीताल को देश-दुनिया से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यहां हरियाली बढ़ने से क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में भी इजाफा होगा। पर्यावरणविद् यशपाल सिंह रावत ने वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की सहित समिति के त्रिलोक सिंह रौतेला, घनश्याम सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, धीरेंद्र सिंह बिष्ट धन्ना, दीपा बिष्ट, बिशना साह, सीमा शाह, नीता व्यास, चंद्रशेखर जोशी, मोहन पंत, प्रगति साह, मिथिलेश पांडे, दीपक शाह, लक्ष्मण सिंह नेगी, हर सिंह भैसौड़ा, एस. कार्की, नरेंद्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में राजकीय पेंशनर मौजूदरहे। पेंशनरों ने रोपे गए पौध की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। समिति ने वन विभाग से पौध की सुरक्षा और सिंचाई की उचित व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा भी जताई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पेंशनरों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 21 परीक्षा केन्द्रों पर सफलतापूर्वक सम्पन्न, 7,254 परीक्षार्थी रहे उपस्थित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad