भारी बारिश के बीच पुलिस की तत्परता से मलबा हटाकर यातायात किया बहाल, नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग सुचारू।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- लगातार बारिश के चलते अचानक भारी मलबा आने से बाधित हुए नैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग को ज्योलिकोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुचारू करवाया गया। हाईवे पेट्रोल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए जेसीबी के सहयोग से तुरंत मलबा हटवाया, जिससे आवागमन दोबारा सुचारू रूप से शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 12वी इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, 120 से अधिक स्कूली बच्चे करेंगे प्रतिभाग।

बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते दो गांव के पास ज्योलिकोट–नैनीताल मार्ग पर अचानक रास्ते में मलबा आ गया था, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और स्थानीय लोगों व यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोल 3 (ज्योलीकोट) पर तैनात कांस्टेबल अनूप सिंह और कांस्टेबल प्रदीप सिंह ने बिना किसी देरी के मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  माता जिया रानी, महिला अध्ययन केंद्र में 6 माह का ऐपण सर्टिफिकेट कोर्स, तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

पुलिसकर्मियों के इस त्वरित और सराहनीय प्रयास से मौके पर लंबा जाम लगने से बच गया। समय रहते रास्ता खुलने से यात्रियों और स्थानीय निवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है और पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  खबर का असर: समाजसेवी के प्रयासो से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, 'सारा' योजना से किया जाएगा पुनर्जीवित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad