नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान, स्कूल के बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/यातायात प्रभारियों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

उक्त अभियान के तहत डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार स्थानीय जनता एवं युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में राधिका ज्वैलर्स में सनसनीखेज चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, लाखो के जेवरात बरामद।

यातायात जागरूकता माह में सार्थक परिणाम हासिल करने की दिशा में श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बबीता व टीम द्वारा पी0एम0श्री0 अटल उत्कर्ष राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल में छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही सभी से अपने परिजनों और मित्रों को भी जागरूक करने की हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इग्नू में जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक विस्तारित।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad