नैनीताल के धारी क्षेत्र में बाघ का महिला पर हमला, ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- धारी ब्लॉक के खटियाखाल गांव से मानव-वन्य जीव संघर्ष का मामला सामने आया है, जहां बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला गंगा देवी की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा देवी अपने घर के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ महिला को पकड़कर करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ जंगल में ले गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद महिला का शव बरामद किया गया।
घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और क्षेत्र में बाघ की लगातार सक्रियता के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मांग की है कि आतंकी बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत ने की पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ, खेल को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बताया आवश्यक।

फिलहाल वन विभाग द्वारा इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। खुटियाखाल और आसपास के क्षेत्रों में इससे पहले भी दो महिलाओं की तेंदुए के हमले में मौत हो चुकी है। इसके बावजूद न तो तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया और न ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में श्री राम सेवक सभा के प्रांगण में होली एकल गायन कार्यक्रम आयोजित, होली गायन के प्रतिभागियों को किया सम्मानित।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad