डोईवाला में ‘जेंडर रिसोर्स सेंटर’ का केंद्रीय मंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ, महिला सशक्तीकरण की ओर बड़ा कदम।

खबर शेयर करें

रिपोर्ट:- नीरज सती, देहरादून।

देहरादून:- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, कानूनी सहायता और सशक्तीकरण प्रदान करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। बुधवार को उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) के अंतर्गत गठित ‘स्वाभिमान संकुल स्तरीय संघ (CLF)’, विकासखंड डोईवाला द्वारा संचालित ‘जेंडर रिसोर्स सेंटर’ (GRC) का शुभारंभ माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से किया गया।
इस जेंडर रिसोर्स सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं और ग्रामीण किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा संकट के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव के मामलों में त्वरित परामर्श व सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, पीड़ित महिलाओं के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता एवं रेफरल सेवाओं के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और आजीविका योजनाओं से सीधा जुड़ाव जैसी तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
वर्चुअल शुभारंभ के इस गौरवपूर्ण अवसर पर डोईवाला स्थित केंद्र में यूएसआरएलएम के राज्य परियोजना प्रबंधक (SPM) श्री सुरेन्द्र कुमार, विकासखंड मिशन प्रबंधक (BMM) श्री सूरज चमोली, स्वाभिमान सीएलएफ की समस्त पदाधिकारीगण, जेंडर सीआरपी (Gender CRP) तथा बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह केंद्र क्षेत्र की महिलाओं के लिए संबल, सुरक्षा और न्याय का एक मजबूत माध्यम बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में हुई घटना की कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, नैनीताल (कूटा) ने की कड़ी निंदा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad