जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।

LekhaniNews
खबर शेयर करें

हल्द्वानी : जिलाधिकारी श्रीमती वंदना सिंह के निर्देश पर नैनीताल जिले में हिमपात, शीतलहर, एवं कोहरे से बचाव के लिए विभिन्न निकाय क्षेत्रों में रैन बसेरे, अलाव जलाने व कंबल वितरण कार्यों में तेजी लाई गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा 15 जनवरी को 'खिचड़ी भोज' का आयोजन।

जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिले में 85 स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शीतलहर और ठंड से बचने के लिए राहगीरों व यात्रियों के लिए जिले में 9 रैनबसेरे संचालित किया जा रहे हैं जिनमें 182 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा वर्तमान में 37 व्यक्ति रैन बसेरे में रह रहे हैं। शीत लहर वह ठंड को देखते हुए निकायों द्वारा अब तक 437 लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं। जबकि इस शीतकालीन सीजन में अब तक 1436 अलाव जलाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को बर्फबारी वह बारिश के बाद पढ़ने वाली शीत लहर के मद्देनजर ठंड से बचाव की सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त द्वारा कुमाऊं मण्डल में सडकों को गड्डा मुक्त किये जाने हेतु समीक्षा बैठक,सड़कों को शत-प्रतिशत गड्ढा मुक्त और सुगम बनाने के दिए कड़े निर्देश।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad