सबक:- एसएसपी नैनीताल ने लिया संज्ञान, चलती कार मे स्टंटबाजी करते युवकों का मल्लीताल पुलिस ने किया चालान,वाहन सीज।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर मे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 03 युवक जान जोखिम में डाल कर नैनीताल रोड में चलती कार की छत में सवार हो कर जाते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ।
मल्लीताल कोतवाली व0उ0नि0 दीपक बिष्ट द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवको की पहचान 1- अदनान पुत्र इकराम, 2- हम्जा पुत्र मो0वारिश, 3- मो,उमर पुत्र मोहब्बे अली निवासीगण मुरादाबाद हुई सभी के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए वाहन सीज किया गया।
पुलिस द्वारा युवकों की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा की छात्रा भावना दुम्का को एसएपी लैब्स (SAP LABS) इंडिया में ₹18 लाख वार्षिक पैकेज,उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल।

स्टंट करना अपराध है
यह न सिर्फ आपकी जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डालता है।

नैनीताल पुलिस की अपील—
सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग द्वारा नियम विरुद्ध वाहन संचालन के अभियोग में वाहनों के चालान व वाहनों को सीज किया गया ।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad