सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत बरसातों में होने वाली समस्याओं के लिए विभागो एवं जिला प्रशासन से धरातल पर शीघ्र कार्य करने की मांग।

खबर शेयर करें

भीमताल :- मानसूनी बरसात के चलते पहाड़ से लेकर तराई तक कई जगह जल भराव, गधेरो का उफान, पहाड़ी से भूस्खलन, पत्थरों का गिरना, आदि की घटनाएँ शुरुआती दौर पर आ रही है एसे में नगर पालिका भीमताल अंतर्गत 9 वार्डों की सुरक्षा हेतु आपदा ग्रसित आशंका बने क्षेत्रों की मांगों को लेकर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि वो पिछले 2016-17 से लगातार संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन से इसके स्थाई उपचार की माँग कर रहे हैं, संबंधित विभाग उन पर आख्या भेजने का कार्य कर रहे हैं किन्तु धरातल पर सुधार एवं समस्याओं का समाधान कहीं दिखाई नहीं दे रहा, सही शब्दों में कहाँ जाए तो सिर्फ विभागों द्वारा लीपापोती का ही कार्य अब तक किया जा रहा है अब फिर बरसाती सीजन का दौर शुरू है, बृजवासी ने माँग करते हुए निर्माणाधीन सड़क जंगलिया गाँव पहाड़ी से लेकर वार्ड 3 नौल-बिजरौली क्षेत्र आईटीआई मार्ग नौकुचियाताल पर्यटन सड़क तक निरीक्षण विभागीय दौरे, तत्काल कार्यवाही एवं रोकथाम, वार्ड 6 पूरी टीआरसी झील से जुड़ी पहाड़ी जून स्टेट क्षेत्र का दौरा, इसी वार्ड में पत्थर गिरने वाली जगह, सीसी मार्गों पर बरसाती पानी से आने वाली आपदा जगहों पर उचित कार्यवाही एवं रोकथाम, वार्ड 2 करकोटक पहाड़ी से रामनिवास आपदा घटित क्षेत्र का निरीक्षण, आवश्यक कार्यवाही की माँग, खुटानी नाले, स्टेडियम, बाई-पास, ब्लॉक रोड कालोनी मार्केट का हेड से ट्रेल पूरा निरीक्षण कर इसके उपचार हेतु तथा जल भराव संबंधित समस्याओं का समाधान करने हेतु संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन से शीघ्र कदम उठाने को कहाँ, ताकि नगर के ड्रेनेज सिस्टम का सुधार हो सके और नगर की आम जनता को इन समस्याओं से निजात मिल सकें ।

यह भी पढ़ें 👉  राखी, राहत और रिश्ता:- आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य, दुपट्टे का एक टुकड़ा फाड़कर उसे राखी के रूप में मुख्यमंत्री को बांधा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad