सनसनी:- खनन कारोबारी ने खुद को मारी गोली, परिवार में शोक।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल:- गौलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई।पारिवारिक विवाद के बाद एक खनन व्यवसायी ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद कमलेश ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी कनपटी पर गोली मार ली।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के बजून क्षेत्र अंतर्गत हुई पशुहानि के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी द्वारा निरीक्षण, प्रभावित परिवार को मौके पर मुआवजा उपलब्ध कराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad