वैश्विक संस्थानों में चयन महज संयोग नहीं, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम: डा. घनशाला।

खबर शेयर करें

गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

भीमताल:- ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने गूगल में ₹61.36 लाख का पैकेज पाने वाले ग्राफिक एरा के कार्तिकेय को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों में चयन महज संयोग नहीं, बल्कि व्यक्तिगत समर्पण, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम होता है। अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर हासिल की गई ऐसी उपलब्धियां ही व्यक्ति को वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान दिलाती हैं।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में प्लेसमेंट समारोह 2026 के अंतर्गत एक संबोधन में डा. घनशाला ने कहा कि, “भीमताल परिसर की स्थापना के पीछे उनका विजन कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं को उनके अपने क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक तकनीक और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना था। पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा, क्षमता और बड़े सपने देखने का हौसला भरपूर है। जरूरत केवल उन्हें ऐसा मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है, जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। इसके लिए दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को मद्देनज़र रखते हुए कोर्स डिजाइन किए गए हैं। गूगल , माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी विश्वप्रसिद्ध कंपनियों में बड़े ऊंचे पैकेज पर प्लेसमेंट इसी का सुफल है”।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में शोधार्थियों के लिए कुलपति का ईमेल,ओपन हाउस चर्चा के बाद कार्यवाही और कार्ययोजना।

समारोह में चेयरमैन डा. घनशाला ने गूगल में 61.36 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयनित बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र कार्तिकेय वारियाल को एक लाख रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। डा. घनशाला ने कार्तिकेय की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की सफलता में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि माता-पिता का सहयोग, सही संस्कार और निरंतर प्रोत्साहन ही बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने की राष्ट्रीय कार्य में सहयोग की अपील, जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ।

समारोह में अपनी इस शानदार सफलता का अनुभव साझा करते हुए कार्तिकेय वारियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में मिले मार्गदर्शन, मेंटरशिप और अवसरों ने गूगल में चयन की उनकी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जूनियर छात्र-छात्राओं को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन को भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफ़िक एरा भीमताल में विदेशी छात्रों को दी जायेगी भारतीय संस्कृति की शिक्षा, पारम्पारिक खेल के साथ भारतीय शास्त्रों,विद्याओं का ज्ञान।

कार्तिकेय के पिता श्री बसंत बल्लभ वारियल ने भी विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया और बेटे की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय के सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण के योगदान की सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad