नैनीताल में सीवर लाइन व मैनहोल की बदहाली पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सख्त, ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- सरोवर नगरी में विभिन्न श्रेत्रो में सीवर लाइन और मैनहोल की बदहाल स्थिति को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता पेयजल संस्थान को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने जल्द सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि नगर में सीवर लाइन दशकों पुरानी है। आबादी और पर्यटकों की संख्या में कई गुना वृद्धि के बाद भी लाइन का सुधारीकरण नहीं हुआ है। वर्तमान में शहर के अधिकांश वार्डों में सीसी मार्ग निर्माण चल रहा है या पूरा हो चुका है, लेकिन निर्माण के दौरान मैनहोल खस्ताहाल हो गए हैं या सड़क से ऊपर-नीचे होने से गड्ढे बन गए हैं, जो हादसों का कारण बन रहे हैं। अंधेरे में पैदल चलने वाले भी चोटिल हो रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्य और आंतरिक मार्गों के मैनहोल से ओवरफ्लो होकर सीवर का पानी नालों के जरिये सीधे नैनी झील में जा रहा है, जिससे झील का पानी दूषित हो रहा है और जलजनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में बेलुवाखान, ज्योलीकोट और सरियाताल क्षेत्र में दूषित पानी से महामारी फैलने से कई लोगों की मौत भी हुई है, जिस पर हाईकोर्ट ने भी विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं।
व्यापार मंडल ने मांग की है कि शहर के सभी मार्गों के मैनहोल की मरम्मत और सीसी निर्माण से बने गड्ढों को तुरंत ठीक कराया जाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी और उपाध्यक्ष राजेश वर्मा मौजूद रहे l

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नगर निकाय चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु फ्लैग मार्च, चैकिंग अभियान जारी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad