आयुक्त द्वारा कुमाऊं मंडल अंतर्गत विभिन्न विभागों के योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक,50 करोड रुपए से ऊपर की लागत की है कार्यान्वित योजनाएँ।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड दीपक रावत द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा 50 करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊं मंडल आर. सी.तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडल अंतर्गत 50 करोड रुपए से ऊपर की 45 कार्य 17 विभागों के माध्यम से कार्यान्वित किए जा रह हैं। स्वीकृत 45 गतिमान कार्यों की कुल धनराशि लगभग 14726.49 करोड़ है।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने छात्रावासों का किया निरीक्षण,समस्याओं के निदान के दिए निर्देश।

जमरानी बांध, पी०आई०यू० हल्द्वानी, सिंचाईं, एम्स सैटेलाईट किच्छा, पन्तनगर एयरपोर्ट, पी०एम०ए०वाई० रूद्रपुर, पी०आई०यू० नैनीताल, वाईब्रेट विलेज के माध्यम से 01-01 कार्य गतिमान है। ब्रिडकुल, पी०आई०यू०, चम्पावत, यू०पी०सी०एल० द्वारा 03-03 कार्य और पेयजल निगम, एन०एच०ए०आई०, पिटकुल, लोक निर्माण विभाग द्वारा 50 करोड़ से अधिक लागत के 04-04 कार्य किए जा रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 05 कार्य और निर्माण विंग पेयजल निगम द्वारा 50 करोड़ से ऊपर के 07 कार्य गतिमान हैं।
समीक्षा के दौरान विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायरक्षक श्री सोहन तिवारी द्वारा दमदार पैरवी पर एससी-एसटी एक्ट के अभियुक्तगण दोष मुक्त।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad