नैनीताल में प्रदेश कॉंग्रेस पार्टी द्वारा परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन,पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन नैनीताल क्लब में बुधवार को जिला प्रभारी करन महरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक
रणनीति तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना होगा।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सम्मेलन में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, सतीश नैनवाल जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल भोजक,सूरज पांडे,शुभम बिष्ट, अंकित चंद्रा, अमन महेंद्र, संजय कुमार, अवतार सिंह रावत, दीपक कुमार (भोलू), खष्टी बिष्ट, सावित्री सनवाल, मनोज ममगाई,पंकज बिष्ट, अमित पांडे, अर्जुन रौतेला, त्रिभुवन फ़र्तयाल,रवीन्द्र राठौर, सिद्धार्थ टंडन आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल क्षेत्र में मोबाइल छीनने के प्रयास में त्वरित अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad