“ऑपरेशन रोमियो”:- त्योहारों के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी – नैनीताल:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मदर्स डे पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा 'माँ तुझे प्रणाम' कार्यक्रम की तैयारी।

त्योहारों के दौरान बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बुजुर्गों व जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत अराजकतत्वों व हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसपी क्राइम डॉ0जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानूनी सेवा इकाई सदस्य द्वारा जगरूकता शिविर का आयोजन,मानसिक बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और सेवाओं को सुनिश्चित।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad