जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान, विभिन्न निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल के समस्त नगर निकायों द्वारा दीपावली के अवसर पर और इसके बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगरों को दीपावली पर्व पर स्वच्छ और सुंदर बनाना था।

अभियान के दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई का कार्य किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार ऐसे स्थानों से जहां अत्यधिक कूड़ा जमा था, उसे हटाया गया और सभी सार्वजनिक मार्गों को साफ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अन्तर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन।

विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों से लगभग 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 300 मेट्रिक टन अपशिष्ट उठाया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था। इस तरह अभियान के जरिए नगरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में सफलता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताऐं सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के कर्मचारियों को उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे नगरों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना अवश्य सहयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण।
Ad Ad