कारगिल विजय दिवस पर एसएसपी नैनीताल ने युद्ध स्मारक हल्द्वानी में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

खबर शेयर करें

हल्द्वानी:- देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है, जो भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। भारतीय सेना द्वारा 1999 में ऑपरेशन विजय के तहत दुर्गम पहाड़ियों पर कब्जा दोबारा हासिल किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:- प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के नये कुलपति नियुक्त।

आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा युद्ध स्मारक हल्द्वानी में जाकर शहीद वीरों को नमन कर उनके शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने वीर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा पुलिस सम्मान गार्द द्वारा अमर शहीदों को सलामी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर नैनीताल और नेहरू युवा केंद्र नैनीताल द्वारा संयुक्त रूप से संविधान दिवस का आयोजन ।

इस मौके पर श्री गजराज बिष्ट महापौर हल्द्वानी, श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री राहुल शाह उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  मेनू कैम्प-2026: नुक्कड़ नाटक द्वारा प्लास्टिक मुक्त नैनीताल का संदेश,ठंडी सड़क पर चलाया स्वच्छता अभियान और कैडेट्स ने 26.5 किमी सेलिंग की पूरी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad