नवनियुक्त आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण किया, नशे के कारोबार पर रोक और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना प्राथमिकता।

खबर शेयर करें

कुमाऊं रेंज की नवनियुक्त आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को संवेदनशील बनाने पर काम होगा। थाने में शिकायत न सुनने से उच्चाधिकारियों तक मामले जा रहे है। इसके लिए बेसिक पुलिसिंग जरूरी है। यही अपराध भी रोकेगी और पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति प्रेरित भी करेगी आईजी ने कहा कि पहले बीट सिपाही, दरोगा और थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त पर रहते थे और सीओ मॉनिटरिंग करते थे। अब गश्त का तरीका सिमटा है, इसे फिर से सक्रिय किया जाएगा। गश्त से पुलिस का जनता से सीधा संवाद होता था। किसी भी सूचना पर सीधी कार्रवाई के बजाय उसे लटकाने की प्रवृत्ति भी कभी-कभी बड़ी घटना काे अंजाम दे देती है। इसे रोका जाएगा। उन्होंने कहा, एसडीआरएफ से समन्वय बनाकर पर्वतीय क्षेत्र में आपदा से बचाव के जरूरी संसाधन खुद ही बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साइबर क्राइम रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। जाम से शहर को बचाने के लिए ठोस योजना बनेगी। पुलिसकर्मियों के स्ट्रेस आदि को दूर करने के लिए मेंटल हेल्थ की मजबूती पर भी काम किया जाएगा। आगामी पर्यटन सीजन स्थानीय नागरिक और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पडे उसके लिए उचित व्यवस्था की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज की बस दुर्घटना ग्रस्त,ड्राइवर की मौत अन्य घायल।

कुमाऊं मंडल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नशे के कारोबार की रोकथाम समेत सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ, तस्करी, और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सीमा सुरक्षा को लेकर एक ठोस रणनीति बनाई जा रही है, जिसमें आधुनिक तकनीक और स्थानीय खुफिया नेटवर्क का सहारा लिया जाएगा। महिला सुरक्षा को लेकर भी सख्त रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना मेरी प्राथमिकताओं में से एक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कुशाग्र का करियर काउंसलिंग का प्रोग्राम, विद्यार्थियों को दी उच्च शिक्षा एवं करियर में विभिन्न अवसरों की जानकारी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad