नैनीताल की ‘जनहित संस्था ने की नियमित प्रवर्तन अधिकारी की तैनाती की मांग, अनाधिकृत वाहनों के संचालन में लगे अंकुश।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- नगर की सक्रिय समाज सेवी संगठन ‘जनहित संस्था’ ने परिवहन विभाग उत्तराखंड से पत्राचार कर नियमित प्रवर्तन अधिकारी की तैनाती का अनुरोध किया है, ताकि अनाधिकृत वाहनों के संचालन में अंकुश लग सके और जाम की स्थिति में सुधार हो सके।

संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती दिव्या साह ने बताया की,’जिस प्रकार नैनीताल एक पर्यटक नगरी है, यहां वर्तमान में वाहनों का आवागमन इतना अधिक है कि निरन्तर जाम की स्थिति बनी रहती है। नैनीताल मुख्यालय से अनेक पर्यटक स्थलों के अलावा हल्द्वानी, कालाढूंगी, काशीपुर,बाजपुर,रामनगर इत्यादि के लिए वाहनों का आवागमन रहता है। संस्था के संज्ञान में आया है कि अनेक स्थानों पर अनाधिकृत वाहन संचालित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में परिवहन विभाग द्वारा नैनीताल शहर हेतु एक प्रवर्तन अधिकारी की तैनाती की गई थी, परन्तु अधिकारी ने मुख्यालय हल्द्वानी बनाया है और वह शहर में माह में एक दो बार ही वाहनों की चैकिंग करने आते हैं। यहां पर पुलिस प्रशासन अपना कार्य इमानदारी से करते हैं, परन्तु वाहनों की चैकिंग प्रवर्तन अधिकारी के पास रहती है। संस्था ने परिवहन विभाग उत्तराखंड से पत्राचार कर नियमित प्रवर्तन अधिकारी की तैनाती का अनुरोध किया है, ताकि अनाधिकृत वाहनों के संचालन में अंकुश लग सके और जाम की स्थिति में सुधार हो सके’।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका परिषद नर्सरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीता साह हुई सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में वर्षों के समर्पण और योगदान को किया सम्मानित।
Ad Ad