नैनीताल:’ माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के मार्गदर्शन मे यशवंत कुमार द्वारा नालसा (डॉन-ड्रग अवेयरनेस एण्ड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया), योजना 2025, के सम्बन्ध मे जिला मुख्यालय स्थित जिला कारागार मे नालास शॉर्ट वीडियो के माध्यम से विधिक साक्षरता एवम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमे सर्वप्रथम नालसा (डॉन-ड्रग अवेयरनेस एण्ड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया), योजना 2025, पर आधारित सॉर्ट वीडियो का प्रदर्शन किया गया, व शिविर बताया गया की नशा जागरूकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन को रोकना, पीड़ितों का पुनर्वास करना और नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है नशा पीड़ितों, उनके परिवारों और नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से प्रभावित संवेदनशील लोगों (महिलाएं, युवा और बच्चे) को मुफ्त कानूनी सेवाएं और परामर्श प्रदान करना, युवाओं और आम जनता को ड्रग्स के दुष्प्रभावों और एनडीपीएस एक्ट (मादक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ) अधिनियम के कानूनी परिणामों के बारे में शिक्षित करना, नशे की लत के शिकार लोगों को सही चिकित्सा सुविधा, पुनर्वास केंद्रों तक पहुंचाना और समाज की मुख्यधारा में वापस लाना, नागरिकों, स्कूलों, कॉलेजों और गैर-सरकारी संगठनों को जोड़कर नशे के खिलाफ समाज में एक मजबूत आवाज और समर्थन प्रणाली तैयार करना बारे मे भी जानकारी दी. उपरोक्त शिविर मे प्रभारी करापाल त्रिलोक चन्द आर्य ,बन्दी रक्षक महेंद्र बोहरा, बन्दी रक्षकप्रशांत भट्ट , जेल पीएलवी नीलेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।



