भीमताल में नाले के तेज बहाव में बहने से मासूम की मौत,हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- मंगलवार की सुबह तेज मूसलधार बारिश में भीमताल बाईपास क्षेत्र में नाले के तेज बहाव में बहने से तीन वर्षीय मासूम पल्लवी पुत्री भुवन कुमार की मौत हो गई, हादसे के बाद परिवार और श्रेत्र में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाईपास क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान पल्लवी नाले के पास पहुंच गई और अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई,बच्ची को बहता देख परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वे सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने बच्ची की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया, काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव झील किनारे बोट स्टैंड के पास बरामद हुआ। पुलिस बच्ची को तत्काल भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंची। जहाँ चिकित्सको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना है।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण।

इस प्रकार की घटना ने बारिश के दौरान नालों और जलधाराओं के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान,ई-मोबाइल वैन टीम द्वारा किया लोगों को जागरूक।
Ad Ad Ad Ad Ad