राष्ट्रीय सरस मेले में चमकीं काशीपुर की काजल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की उद्यमशीलता की सराहना।

खबर शेयर करें

देहरादून:- उत्तराखंड में ‘लखपति दीदी’ योजना केवल आजीविका तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को राष्ट्रीय मंच और नेतृत्व की नई पहचान भी दिला रही है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चल रहे राष्ट्रीय सरस मेले में ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर ब्लॉक की काजल ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेले के दौरान काजल को देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सीधे संवाद करने का गौरव प्राप्त हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री ने बेहद आत्मीय व स्नेहपूर्ण माहौल में काजल के साथ बैठकर भोजन भी किया और उनके उद्यम व स्वावलंबन के सफर की खुलकर सराहना की।
उल्लेखनीय है कि दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक सरस मेला आयोजित किया जा रहा है। इसमें उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह सदस्यों द्वारा 9 स्टॉल लगाए गए हैं ​इनमें पारंपरिक हस्तशिल्प और हथकरघा के दो-दो स्टॉल तथा स्थानीय स्वाद को पहचान दिलाते दो लाइव फूड स्टॉल शामिल हैं।काजल ‘पूजा स्वयं सहायता समूह’ की सदस्य तथा लखपति दीदी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इग्नू में जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक विस्तारित।

पारंपरिक पहाड़ी स्वाद का केंद्र बना लाइव फूड स्टॉल
देहरादून। काजल विजयवाड़ा सरस मेले में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का लाइव फूड स्टॉल संचालित कर रही हैं, जहां उनके द्वारा परोसे जा रहे स्थानीय पकवानों की राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है। मेले में उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) के अंतर्गत राज्यभर से 9 स्वयं सहायता समूह प्रतिभाग कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर काजल ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति महोदया और केंद्रीय मंत्री जी से मिलना और उनसे बात करना मेरे जीवन का सबसे अविस्मरणीय और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उनके साथ बैठकर भोजन करने और अपने काम के प्रति उनका प्रोत्साहन पाने से मेरा आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया है। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हर बहन के संघर्ष और मेहनत जीत है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने नैनीताल के सभासदों के साथ की बैठक, अधिकारियो को समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad