नैनीताल:- नगर की ऐतिहासिक संस्था सी.आर.एस.टी.ओल्ड बाॅयज द्वारा आयोजित स्वतन्त्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
इस वर्ष प्रतियोगिता का 78 वां वर्ष है, शनिवार को डी.एस.ए. ग्राउंड के भवन में टीमो के खिलाडियों की नाप जोप करी गयी। जैसा की विदित है कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी की लम्बाई 4’9″ से ज्यादा नहीं होनी चाहिये। इस प्रतियोगिता को ‘जुबीज’ भी कहा जाता है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में नैनीताल, भवाली,भीमताल, शहरों से विभिन्न विद्यालयों की लगभग 15 बेहतरीन टीमें भाग ले रही हैं। इस ऐतिहासिक संस्था का उद्देश्य शहर की खेल प्रतिभाओ को निखारना है।
ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता 2 अगस्त से डी.एस.ए. नैनीताल के मैदान में आयोजित की जायेगी। संरक्षक कैप्टन एल एम साह, अध्यक्ष जगदीश बवाडी, महासचिव डा मनोज बिष्ट, उपसचिव शैलेन्द्र बर्गली, कोषाध्यक्ष धर्मेद्र शर्मा,अम्बादत्त बवाडी, आनन्द बिष्ट, नकुल बिष्ट,शैलेन्द्र चौधरी,पवन खडायत,पवन साह,राजेश कुमार , संजय गुप्ता, लीला बिष्ट, विनय साह,विक्रम रावत, माणिक साह,मनोज कुमार ,डॉ ललित तिवारी सहित सभी विद्यालय के शिक्षक,खिलाड़ी मौजूद रहे।





