चार विकासखंडों में पंचायत चुनाव का आगाज़, 312 बूथों पर मतदान शुरू,प्रथम चरण शांतिपूर्ण, मतदाता उत्साहित।

खबर शेयर करें

नैनीताल -: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के तहत जनपद नैनीताल में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हो गई है। जिले के चार विकासखंड रामगढ़, धारी, बेतालघाट एवं ओखलकांडा के कुल 312 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय :-'आधुनिक समाज में मीडिया और प्रौद्योगिकी की बदलती भूमिका' पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण माह की प्रगति की समीक्षा बैठक,चिन्ह्ति कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दिये निर्देश।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad