बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के मामले में कार्यवाही, थानाध्यक्ष निलंबित, क्षेत्राधिकारी पर विभागीय कार्यवाही।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- विगत 14 अगस्त को बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गांव में फायरिंग की घटना हुई थी,जिस पर चुनाव आयोग ने आज बडी कार्रवाई की।

नैनीताल के बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के मामले में निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित कर दिया गया है।वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के विरुद्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन ने की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे 21 सितम्बर को नैनीताल समाचार द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, निकटवर्ती क्षेत्रों के बच्चे भी करेंगे प्रतिभाग।

ज्ञात हो की 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख तथा उप प्रमुख के चुनाव से ठीक पहले फायरिंग में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई थी। जिससे वह घायल हो गया, घायल ग्रामीण को बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के पुलिस ने कसे पेंच,मकान मालिक का 10 हजार का चालान।

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  'गंवरा मैसर अनुष्ठान':-चौथे दिन दूर्वाष्टमी को स्थानीय महिलाओं के द्वारा बिरूड़ भाट की कथा के शेष भाग का गायन सामुहिक रूप से किया गया।
Ad Ad Ad Ad Ad