भीमताल मे नवरात्रि के उपलक्ष्य में “शक्ति उत्सव” का आयोजन, माँ दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाने वाला अभिनय मुख्य आकर्षण।

खबर शेयर करें

भीमताल/नैनीताल:- नवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल परिसर के ‘कुमाऊँनी संस्कृति एवं धरोहर केंद्र’ द्वारा “शक्ति उत्सव” का आयोजन किया गया, जो नवदुर्गा को समर्पित था। उत्सव में छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, भजन तथा एक भक्तिमय बांग्ला नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की विशेष झलक माँ दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाने वाला एक संगीतमय अभिनय रहा।

यह भी पढ़ें 👉  दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के परिजनों से मिले सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन।

प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों को यह समझने और सम्मान करने के लिए प्रेरित किया कि दिव्य स्त्री शक्ति के विभिन्न स्वरूप बुराई के प्रति धर्मयुक्त क्रोध से लेकर असीम करुणा और रूपांतरण की शक्ति तक जीवन का मार्गदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कुलपति ने किया वृक्षारोपण, जुरासिक युग के 'जिंकगो बिलोबा' वृक्ष का भी रोपण।

इस अवसर पर कैंपस निदेशक ने विद्यार्थियों से अपने भीतर की बुराई पर विजय प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उत्सव का समापन मिठाई वितरण और “जय माता की” के जयकारों के साथ हुआ, जिससे पूरा कैंपस दिव्य ऊर्जा से सराबोर हो गया

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 13 से 15 मई तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, अग्रणी कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोजगार अवसर।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad