माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया।

खबर शेयर करें

नैनीताल:-मंगलवार को माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे। ऐतिहासिक राजभवन स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया। राजभवन के मुख्य द्वार का यह शिलान्यास इस धरोहर के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  कु0वि0वि0 के प्रो0 तिवारी बने वनस्पति विज्ञान विभाग के नये विभागाध्यक्ष ।

राजभवन नैनीताल, जो विगत 125 वर्षों से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है, आज भी अपनी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के लिए अद्वितीय स्थान रखता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही, 52 पव्वे अवैध मसालेदार देशी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad