पंतनगर यूनिवर्सिटी में इंटर-यूनिवर्सिटी डिबेट प्रतियोगिता , ग्राफिक एरा ने मारी बाजी।

खबर शेयर करें

ग्राफिक एरा भीमताल के छात्रों ने जी.बी. पंत यूनिवर्सिटी, पंतनगर में 13 से 15 जनवरी तक आयोजित इंटर-यूनिवर्सिटी डिबेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में संस्थान की ओर से राहुल आर्य और निहारिका नेगी ने अंग्रेजी वाद-विवाद श्रेणी में हिस्सा लिया, जबकि हिंदी वाद-विवाद श्रेणी में ललित कैरा और लक्षिता जोशी ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मे12वी इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ , स्कूली बच्चों के मध्य शुरू हुआ शह और मात का खेल।

टीम के साथ प्रबंधन स्कूल की सहायक प्रोफेसर संगीता बफिला भी मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने अपने वाद-विवाद कौशल का प्रदर्शन किया, लेकिन ग्राफिक एरा भीमताल की टीम ने अंग्रेजी और हिंदी दोनों वाद-विवाद श्रेणियों में अपनी काबिलियत साबित की।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद में सामाजिक, आर्थिक न्याय, एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ली शपथ।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि ललित कैरा को उनके प्रभावशाली शारीरिक भाषा और आत्मविश्वास भरे मंच प्रदर्शन के लिए “सर्वश्रेष्ठ गैर-मौखिक संवादक” (बेस्ट नॉन-वर्बल कम्युनिकेटर) का पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'आचार्य नरेंद्र देव राष्ट्रीय औद्योगिक व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान' द्वारा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, प्रतियोगियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।

यह प्रतियोगिता छात्रों को बौद्धिक चर्चा, विचारों का आदान-प्रदान और वाद-विवाद कौशल निखारने के लिए एक शानदार मंच प्रदान करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad