कुमाऊँ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया 2025–26 सत्र के लिए प्रारंभ, समर्थ पोर्टल के माध्यम से करें पंजीकरण।

खबर शेयर करें

नैनीताल:- कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 हेतु स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन “समर्थ पोर्टल” के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एम.एस. मंद्रवाल द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय के अधीन डीएसबी परिसर नैनीताल, एसएसजे प्रौद्योगिकी परिसर भीमताल, एवं सभी संबद्ध राजकीय/निजी महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे इस जानकारी को अपने संस्थानों में व्यापक रूप से प्रचारित करें।
🔗 पंजीकरण हेतु पोर्टल लिंक:
https://ukadmission.samarth.ac.in
कुलसचिव डॉ मंद्रवाल ने यह भी आग्रह किया है कि समस्त महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य/निदेशक सूचना को अपने संस्थानों के सूचना पट्ट, मीडिया, एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएं, जिससे सभी इच्छुक विद्यार्थी समय रहते प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकें।
यह पहल विश्वविद्यालय की डिजिटल प्रणाली को मजबूत करने तथा राज्य भर के विद्यार्थियों को पारदर्शी और सुलभ प्रवेश प्रक्रिया प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सुचारू होगी डोर-टू-डोर गैस सप्लाई,20 तारीख की ऑनलाइन बुकिंग को वरीयता,स्पॉट पर लगने वाली भीड़ पर रोक।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad